कन्नौज, मई 8 -- तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिन पूर्व हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश व आंधी से किसानों की तैयार खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई। किसानों ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी है। दो दिनों में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ टूट जाने से रास्ते अवरूद्ध हो गए। विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही है। कई घण्टो के बाद क्षेत्र में दोबारा विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई थी। इसके अलावा ग्रामीण अंचलो में भारी बारिश से किसानों की तैयार खड़ी फसल भी जलमग्न हो गई। यह भी पढ़ें- तेज बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान तहसील क्षेत्र में अभी तक करीब 30 प्रतिशत किसानों ने ही अपनी फसलों को काट पाया है। अधिकांश जगहों पर किस...