पूर्णिया, मार्च 29 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।रात में हुई भीषण बारिश और मेघ गर्जन के कारण कसबा एवं आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। कसबा नगर परिषद भवन के सामने सड़क पर जलजमाव होने से मवेशी हाट भी प्रभावित होने लगा है। इसके अलावा कॉलेज रोड, नेहरू चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, गुदरी बाजार, मदारघाट और गढ़बनैली स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर के आसपास भी पानी जमा रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलजमाव के कारण कई इलाकों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द ...