मुंगेर, मार्च 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बेमौसम बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन जीवन को प्रभावित कर दिया। गांव की कच्ची सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही है। शुक्रवार की शाम आंधी के साथ तेज बारिश और शनिवार को भी लगातार बारिश से नगर के कठरा मार्केट से नंदलाल बसु की तरफ जाने वाली सड़क पर जलजमाव के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। मुख्य बाजार के कुलकुला स्थान, एकता पार्क, सब्जी मार्केट के समीप मुख्य सड़क पर कीचड़ की स्थिति के बीच लोगों को आवागमन करने को विवश होना पड़ रहा है जिससे लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। कई वार्ड में सड़क व नाला निर्माण की वजह से सड़क पर मिट्टी होने से कीचड़ सी स्थिति बन है है। कंटिया बाजार से मुलुकटांड़ की तरफ जाने वाली सड़क के मुहाने पर जलजमाव लोगों...