मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मड़िहान (मिर्जापुर)। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार की रात बारिश से कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मण्डली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव की है। गांव निवासी 68 वर्षीय रमाशंकर सिंह पटेल बुधवार की रात 65 वर्षीय पत्नी अशोक कुमारी के साथ भोजन करने के बाद पास में स्थित खपरैल वाले कच्चे मकान में सोने चले गए। उनका पुत्र अजय कुमार उर्फ मिठ्ठू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बगल में ईंट के मकान में सो रहा था। बुधवार की रात लगभग 11 बजे बारिश से अचानक कच्ची दीवार और खपरैल भर भराकर मकान के अंदर सो रहे वृद्धों पर गिर गया। मकान ...