बगहा, जून 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । शहर में पड़ रही तापिश भरी गर्मी से जहां बारिश ने राहत दी। वही एक बार फिर शहर के कई मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति देखने को मिली।बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने नगर के कमलनाथ नगर, राज देवड़ी, छावनी, ब्लॉक रोड आदि जगहों पर जल जमाव की स्थिति पैदा कर दी। यह भी पढ़ें- गंगिया डोभा की उड़ाही नहीं, जलजमाव का खतरा मंडराया जल जमाव की समस्या सड़कों पर पानी भर जाने और जगह-जगह कीचड़ फैलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि बाजारों में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। नगर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। परिणामस्वरूप दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वा...