प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बुधवार को हुई बारिश के दौरान डेंटल ओपीडी और मिनी सर्जरी रूम और फिजियोथेरेपी के कमरे में पानी भर गया। पैथोलॉजी जांच के सैम्पल कक्ष के सामने पानी भरने के साथ वहां जाने वाली बिजली का केबल खराब हो गया। इससे दांत का इलाज, फिजियोथेरेपी व पैथोलॉजी जांच का काम बाधित हो गया। उधर रेडियोलॉजी विभाग में एचओडी के रूम में छत से पानी टपकने लगा। जिसे छत की गंदगी साफ करा बंद कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...