नई दिल्ली, मार्च 24 -- उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश के बाद अब मौसम धीरे-धीरे सुधर रहा है। हालांकि बारिश का असर अब भी बना हुआ है और दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। उधर पहाड़ों पर बर्फबारी का भी असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। इस तरह बदलते मौसम के बीच लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। वहीं ओलावृष्टि और असमय बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।24 मार्च को भी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि 24 मार्च को भी यूपी-बिहार और दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है। यह भी पढ़ें- यूपी में अगले 24 घंटे फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट जारीदिल्ली ...