लखनऊ, अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश में मौसम का चक्र पूरी तरह से बदल गया है। अप्रैल के महीने में जहाँ सूरज की तपिश और लू का प्रकोप होता है, वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में रात के समय जनवरी-फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान को इस कदर गिरा दिया है कि कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री तक नीचे चला गया है।नजीबाबाद और बांदा में सबसे ज्यादा ठंड अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, बुंदेलखंड के बांदा में तापमान में सबसे भारी गिरावट देखी गई, जहाँ पारा सामान्य से 9.4 डिग्री कम होकर 12.0 डिग्री द...