उन्नाव, अप्रैल 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। विकास खंड मियांगंज क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने लगी। जिससे खेतों में खड़ी किसानों की फसलों में अधिक क्षति पहुंची। वहीं लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई और कई गांव की बिजली गुल हो गई। मियागंज, कुरसठ, बारी थाना, कादिरपुर, कुल्हा अटौरा, बीरू गढ़ी, मुशीराबाद, मुरव्वतपुर, मुजफ्फरपुर सर्रा, खानपुर पीर अली, पेसारी, खैरनपुर गवासा औराई, मुस्तफाबाद गांवों में शाम तूफानी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कादिरपुर गांव निवासी किसान शकील अहमद ने बताया कि एक बीघा आम का बाग था। आंधी व ओलावृष्टि से करीब 60 फीसदी अमिया गिर गई और जो बची है वह भी चोटिल हो गई। वहीं कादिरपुर गांव निवासी बेचेलाल की पांच बीघा गेहूं की फसल ओलावृष्टि से खराब हो ग...