लखनऊ, मार्च 28 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे प्रभावित 10,278 किसानों को 4.60 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है।ओलावृष्टि से प्रदेश के 21 जिलों में 244.23 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हुई। इससे प्रभावित 286 किसानों को Rs.13,34,217 रुपये राहत राशि वितरित की गई। अतिवृष्टि (अधिक वर्षा) के चलते प्रदेश के 17 जिलों में 4053.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ। प्रभावित 14,207 किसानों में 9,992 को अब तक Rs.4,47,24,779 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, बीते दिनों (15 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक ) हुई बेमौसम भारी वर्षा से सहारनपुर के पांच गांवों में 11 हेक्टेयर फसल क्षति हुई, जिसमें 44 किसान प्रभावित हुए हैं। ललितप...