बारिश में हाईवे की धंस गई सड़क, ट्रक पलटा
बांदा, सितम्बर 2 -- बदौसा(बांदा)। एक महीने से लगातार भारी बारिश से सड़कें भी जानलेवा हो रही हैं। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बागै नदी से करीब 20 मीटर पहले सड़क में बड़ी दरारें आ गई हैं और धंस गई है। ऐसे में वाहन चालकों की जान दांव पर है। हाईवे की सड़क अचानक बड़ा हिस्सा धंसने से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी के बावजूद एएनएचआई के अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। रात में धंसे हुए हिस्से में एक ट्रक पलट गया है। झांसी-मिर्जापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-35 में कस्बा स्थित बागै नदी के ऊपर बना पुल पहले से ही नर्जर अवस्था में खड़ा है। इस मार्ग से हजारों की तादाद में रातों दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लगातार हो रही वर्षा से पुल से लगभग 20 मीटर पहले सड़क के नीचे की मिट्टी धंसने से गहरी दरारे आ गई हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.