नई दिल्ली, जुलाई 26 -- मानसून के दिनों में आप भी अपनी कार ड्राइविंग पसंद करते हैं, तब आपको अपनी गाड़ी में कुछ जरूरी एक्सेसरीज हमेशा रखना चाहिए। ये वो एक्सेसरीज हैं जो कई मौके पर आपके काम आती हैं। ये बारिश में आपकी ड्राइविंग को आसान बनाते हैं। साथ ही, सेफ्टी में भी इजाफा करती हैं। तो चलिए जल्दी से इन सभी के बारे में जानते हैं। 1. हाईप्रेशर वाटर स्प्रेबारिश के दिनों में कार बहुत गंदी होती है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए हाईप्रेशर वाटर स्प्रे काम आ सकता है। इस स्प्रे को पानी के पाइप फिक्स कर दिया जाता है, जिसके बाद नोर्मल पानी का प्रेशर तेज हो जाता है। तेज प्रेशर से गाड़ी को धोने में आसानी हो जाती है। इस स्प्रे से बाइक, स्कूटर, फर्श जैसी कई चीजें भी साफ कर सकते हैं। 2. कार वाइपर डिटर्जेंट टैबलेटमौसम कोई भी हो कार की विंडशील्ड चमकती रहनी चाहिए। ...