गाजीपुर, जुलाई 1 -- सैदपुर। तहसील क्षेत्र की अस्थायी गोशालाओं का उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने भद्रसेन, लौलेहरा और मौधा स्थित गोशालाओं का दौरा कर वहां संरक्षित गोवंशों की संख्या, स्वास्थ्य, चारा-पानी, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों से गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओं में स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त हरा चारा, भूसा और शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने सुरक्षित शेड, जलभराव से बचाव और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आ...