बारिश में सड़क पर गिरा नीम का पेड़, टूटा विद्युत पोल
कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार की दोपहर चली तेज हवा के चलते बीआरसी कड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम की बाउंड्रीवाल पर एक नीम का पेड़ गिर गया। इससे बाउंड्रीवाल व एक पोल टूट गया। पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क पर गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर बाद चली तेज हवा के दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ पेड़ और विद्युत पोल सड़क पर गिर गए। उस समय मार्ग से कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालक समय रहते रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह मार्ग कड़ा और मां शीतला धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रास्ता है, जिस पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.