बारिश में शीशे पर पानी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल
कन्नौज, सितम्बर 2 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बारिश के दौरान कार के शीशे पर पानी आने से चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चालक को अंदरूनी चोटें आईं, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। हादसा बुधवार सुबह करीब 9:32 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 171 के पास राइट हैंड साइड पर हुआ।
दुर्घटना का विवरण बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव निवासी मुकीमुद्दीन (36) पुत्र गुलजार हुसैन कार से बिहार से जयपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही नूर इस्लाम पुत्र हरमुज और मुस्लिम पुत्र फारूक भी सवार थे। बताया गया कि बारिश के दौरान का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.