लातेहार, अगस्त 25 -- महुआडांड़/लातेहार। झारखंड के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल लोध फॉल में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया है। लोध फॉल परिसर में वन विभाग की ओर से एक स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिसमें बरसात के मौसम में लकड़ी के पुल को अगले आदेश तक बंद रखने की सूचना दी गई है। विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित पुल को पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। यह भी पढ़ें- Latehar News: भारी बारिश से शबाब पर लोध फॉल, लकड़ी के ब्रिज पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोकसुरक्षा निर्देश सूचना बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने के कारण लकड़ी का पुल अगले आदेश तक बंद किया गया है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति आ...