बारिश में लगा ब्रेक, तीन दिन ज्यादा सताएगी उमस
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- हफ्ते भर से रुक-रुककर कहीं बारिश और कहीं बूंदाबांदी होने का जो सिलसिला चल रहा था उसमें अब एक छोटा ब्रेक लग रहा है जिसकी वजह आसमान पर बादलों का घेरा छंटेगा और बीच-बीच में बारिश होने का सिलसिला रुक जाएगा। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। वातावरण में अत्यधिक नमी के बीच तापमान बढ़ने के चलते उमस काफी तेजी से बढ़ेगी जिसके चलते लोग मौसम के बदले मिजाज से काफी असहजता महसूस करेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन के बाद मानसून की गतिविधियां फिर से बढ़ने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.