बारिश में मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग की मौत
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर देहात। बारिश में कच्चे मकानों की छतों व दीवारों के ढहने का सिलसिला जारी है। गुरुवार भोर पहर अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार धमाके के साथ ढह गई। इसके मलबे में दबने से वहां लेटे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महेशपुर गांव में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग शिव सहाय अपने घर में लेटे थे। बारिश के दौरान भोर पहर अचानक उनके घर की दीवार धमाके की आवाज के साथ ढह गई। धमाके की आवाज सुनकर उनके परिजन व मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में मलबे को हटाने के बाद बुजुर्ग शिव सहाय को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उनको सीएचसी सिकंदरा ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.