बारिश में मकान का लिंटर गिरने से 2 साल के मासूम समेत दो की मौत, शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- यूपी के शाहजहांपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में बारिश से बचने के लिए पक्के कमरे में बैठे तीन लोगों के ऊपर अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में दो वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मुड़िया कुर्मियात निवासी राजन कोरी (26) पुत्र सकटे, काजल (27) पत्नी अरविंद और करीब दो वर्षीय आरव बारिश से बचने के लिए मंगलवार सुबह घर के पक्के कमरे में बैठे थे। करीब 8:30 बजे अचानक कमरे का लेंटर तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे आ गिरा। कमरे में मौजूद तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए।मकान का लिंटर गिरने से 2 की मौत लेंटर गिरने की आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.