मेरठ, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्रि पर शुक्रवार को बारिश के बाद भी मंदिरों में भक्ति और आस्था देखने को मिली। देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां के जयकारे लगाए। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे औघड़नाथ मंदिर, काली माता मंदिर, मनसा देवी मंदिर, शक्ति धाम मंदिर और गोल मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।शनिवार को मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा साहस, शांति और वीरता की प्रतीक हैं। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र की आकृति घंटा के समान दिखाई देती है, इसी कारण उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। कहा जाता है कि उनकी उपासना करने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा जीवन मे...