रामपुर, अगस्त 15 -- रामपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय रामपुर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर 12:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा जिला चिकित्सालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय होते हुए गांधी समाधि पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। तेज बारिश के बावजूद चिकित्सा कर्मियों का उत्साह कम नहीं हुआ। नर्सिंग, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ समेत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'तिरंगा ऊंचा रहे हमारा' के नारे लगाए। यात्रा के दौरान वीर जवानों और शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- बलिदान का प्रतीक है तिरंगा:मेयर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने कहा कि या...