अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ में गरीबों के लिए आया सरकारी राशन ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। रेल यार्ड पर पहुंची मालगाड़ी से उतारे गए करीब 16 हजार गेहूं के बोरे बिना तिरपाल ढके खुले में रख दिए गए। देर रात हुई बारिश में सभी बोरे भीग गए, जिससे लगभग 800 टन गेहूं खराब होने की आशंका है। सरकार की ओर से जरूरतमंदों के लिए भेजे गए गेहूं और चावल की खेप शुक्रवार को अलीगढ़ यार्ड पर पहुंची थी। 42 रैक की मालगाड़ी में करीब 56 हजार बोरे थे। एक बोरे का वजन 50 किलो होने के हिसाब से कुल माल करीब 2,800 टन था। रेल यार्ड से एफसीआई गोदाम तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी ठेकेदार की होती है। शनिवार शाम ठेकेदार की लेबर ने 11 रैक से करीब 16 हजार बोरे बाहर निकालकर खुले में रख दिए। उस समय आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन इसके बावजूद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.