हमीरपुर, अप्रैल 30 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा गल्ला मंडी में खुले में पड़ा किसानों का गेहूं बेमौसम बारिश की वजह से भींग गया। इससे आक्रोशित किसानों ने सचिव के साथ अभद्रता कर दी। सचिव ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पचखुरा क्षेत्रीय सहकारी समिति के द्वारा टेढ़ा गल्ला मंडी में गेहूं की खरीद की जा रही है। किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव अनिल गुप्ता तौल कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं। चहेते किसानों का गेहूं खरीदा गया है। एक माह से खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं गुरुवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश की वजह से भींग गया है। यह भी पढ़ें- केंद्र में बारिश से भीगा सैकड़ों कुंतल गेहूं किसानों का कहना है कि लगभग 30 फीसदी गेहूं भींगा है।गेहूं भींगने से आक्रोशित किसानों ने खरीद केंद्र प्रभारी के साथ अभ...