फतेहपुर, सितम्बर 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 38 वर्षीय रोशन पुत्र गुड्डा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी वंदना और सात वर्षीय बेटा नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए गाजीपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया है।परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रोशन अपनी पत्नी वंदना और बेटे नैतिक के साथ घर में रखी कोठी से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण मकान अचानक ढह गया और तीनों मलबे के नीचे दब गए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 130 घर जमींदोज, बुजुर्ग घायल, चार मवेशियों की मौत मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मल...