उरई, सितम्बर 28 -- जालौन।संवाददाता जालौन के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में लगातार हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते एक गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान ढहने से पीड़ित परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है और परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।जानकारी के अनुसार, ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी जवान सिंह का कच्चा मकान बारिश के पानी के कारण अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी दस्तावेज मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बारिश के चलते भरभराकर गिरा कच्चा मकान घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग तथा ग्रामीणों ने दुख जताते हुए जिला प्रशासन और संबंधित लेखपाल से मौके पर ...