औरैया, जुलाई 6 -- वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने या झाड़-फूंक का सहारा लेने के बजाय तत्काल निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचें। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश के इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इसके अलावा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Siwan News सांप काटने पर फौरन पहुंचे अस्पताल, इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध जिन कर्मचारियों का ...