बारिश में बदहाल हुई ऊपरी रेलवे सड़क, राहगीरों व वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
मुंगेर, मार्च 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने शहर की ऊपरी रेलवे सड़क की हालत और भी खराब कर दी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण पैदल चलना तक दूभर हो गया है, वहीं वाहन चालकों को भी हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि यह प्रमुख सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। ऊपरी सड़क किनारे स्थित पुराने और जर्जर लोको कॉलोनी के क्वार्टरों को ध्वस्त करने का कार्य जारी है। ध्वस्तीकरण से निकला मलबा सड़क पर फैल गया है, जिससे सड़क की स्थिति और दयनीय हो गई है। बारिश के कारण यह मलवा कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।जबकि यह सड़क जमालपुर शहर को मुंगेर और धरहरा से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन करीब पांच हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.