लखनऊ, जुलाई 30 -- लगातार बारिश और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मेहंदी घाट का पीपे वाला पुल खोल दिया गया है। इसके चलते गोमती पार के ग्रामीणों और पुराने लखनऊ के बीच सीधा संपर्क फिलहाल टूट गया है। अब दोनों ओर के लोगों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा। ---- यह भी पढ़ें- Kanpur News: लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए सावन में 12 दिन डायवर्जनहजारों लोगों की बढ़ी परेशानी मेहंदी घाट पुल से ठाकुरगंज आने-जाने वाले लोगों के लिए पीपे वाला पुल सबसे आसान और कम दूरी का मार्ग था। पुल हटने के बाद स्थानीय निवासियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों को लंबा चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। -----जलकुंभी से ढकी गोमती, नाव संचालन भी प्रभावित मेहंदी घाट के आसपास गोमती न...