मुरादाबाद, मई 7 -- बुधवार क्षेत्र में देर रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर शाम करीब 15 से 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान अचानक कुंदरकी ज़ीरो प्वाइंट के निकट बिजली केबिल बॉक्स फट गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं मेन लाइन का फाल्ट ढूंढने और लाइन जोड़ने में विभागीय कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि काफी देर तक लाइन का जोड़ नहीं मिल पाने से आपूर्ति बहाल होने में समय लग गया। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए जबकि बाजार में भी कामकाज पर असर पड़ा। व्यापारियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का ...