नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बरसात के मौसम में कई बार गुड़ खराब होने लगता है। अक्सर ये डिब्बे में रखा-रखा पिघलने लगता है या फिर इसमें फफूंदी लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग अक्सर गुड़ को खराब समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये तो वेस्ट करने वाली बात ही हुई। क्योंकि इस गुड़ से आप खूब टेस्टी और पौष्टिक गुड़ वाला बेसन बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे बनाना बहुत आसान है और खाने में ये बड़ी स्वादिष्ट लगती है। घर पर ज्यादा गुड़ रखा-रखा खराब हो रहा हो या फिर नॉर्मल गुड़ से कुछ टेस्टी बनाना हो, ये गुड़ वाला बेसन बनाकर ट्राई कर सकते हैं। ये इतना सॉफ्ट और दानेदार बनता है कि मुंह में रखते ही पूरी तरह मेल्ट हो जाता है। अगर आप भी ये मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो ये वाली रेसिपी फॉलो कर सकते हैं।गुड़ वाला बेसन बनाने के लिए सामग्री गुड़ वाल...