मेरठ, मार्च 20 -- हल्की बारिश में भी शहर की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। पुराने शहर से लेकर आउटर तक बिजली के झटके लगते रहे। सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। लोगों को बिना बिजली और पानी के परेशानियों का सामना करना पड़ा।शुक्रवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी शुरू हो गई थी। इसके चलते घंटाघर, कोटला, खैरनगर, ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, प्रहलादनगर, भूमिया का पुल, फतेउल्लापुर आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। घंटाघर निवासी मोहम्मद अकरम और कोटला निवासी मोहम्मद आजम और खैरनगर निवासी साबिर नवाज बर्नी ने बताया कि सुबह सात बजे गई बिजली 11 बजे आई। इसके चलते लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। यही हाल पल्लवपुरम फेस वन, डोरली, कंकरखेड़ा रुरल, रोहटा रोड आदि क्षेत्र में बिजली के झटके लगे...