बारिश में नागरिकों के लिए मुसीबत बनेगा रेलवे लाइन का विस्तार
संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर के बीच से गुजरी रेलवे लाइन का स्टेशन की सुविधा के लिए विस्तार हो रहा है। शहर का यह विकास नागरिकों के लिए बरसात के मौसम में मुसीबन बन सकता है। इसके चलते जल निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है। समय रहते जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दौरान शहर को जल भराव का सामना करना पड़ेगा। शहर के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के त्रिपाठी मार्केट क्रासिंग के पूरब बढ़ने पर डाउन लाइन की साइड में उत्तर पटरी पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे लाइन के उत्तर की ओर एक नई ठोकर लाइन बनाई जा रही है। ठोकर लाइन बनाने के लिए रेलवे लाइन की उत्तर की ओर बने नाले पाट दिया गया है। यह कच्चा नाला रेलवे की जमीन पर बना था। मौके पर महज छोटी सी नाली के माध्यम से जल निकासी की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.