नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- IPL 2026 का 12वां लीग मैच आज यानी सोमवार 6 अप्रैल 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाना है। इस मैच पर बारिश आया है। अब आपके दिमाग में भी सवाल होगा कि अगर ये मैच बारिश में धुला तो क्या होगा? अगर बारिश ने खलल डाला तो कम से कम कितने ओवर का मैच हो सकता है और क्या कट ऑफ टाइम है कि मैच शुरू हो जाए? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं।1. मैच धुला तो क्या होगा? अगर कोलकाता वर्सेस पंजाब मैच बारिश में धुला तो फिर एक-एक पॉइंट दोनों टीमों को मिल जाएगा। उस एक पॉइंट से कोलकाता का खाता जरूर खुल जाएगा, क्योंकि अभी तक एक भी पॉइंट्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में नहीं है। पंजाब किंग्स के पांच पॉइंट हो जाएंगे, जो कि पहले से ही टॉप 4 में है और मैच के बारिश में ध...