नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बारिश के मौसम में कई बार दही का टेस्ट बिगड़ जाता है। जामन अगर पुराना है या फिर दही जमाते समय दूध के टेंपरेचर में जरा भी गड़बड़ हुई तो दही खराब होना तय है। या दही का टेस्ट खट्टा हो जाता है या फिर ये ठीक से जम नहीं पाती। देर से जमने की वजह से इसमे महक आने लगती है और टेस्ट में खट्टास आ जाती है। इस बिगड़ी दही को फेंकने की गलती कभी ना करें, जानें कितने तरीकों से आप इस खट्टी दही का यूज कर सकते हैं।ढोकला बनाएं दही का टेस्ट बिगड़ जाए तो इसे ढोकला के बैटर को बनाने में यूज करें। जितनी ज्यादा दही खट्टी होगी उतना परफेक्ट ढोकले का बैटर बनकर तैयार होगा। तो ढोकला बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है।खट्टी दही से बनाएं कढ़ी दही अगर खट्टी हो गई तो इसे रख लें। कढ़ी बनाने के लिये सबसे बेस्ट होती है। ट्रेडिशनल तरीके से कढ़ी बनाने के लिए आमतौर पर ...