बारिश में तालाब बनी नेशनल हाईवे की सर्विस लेन, राहगीर परेशान
कौशाम्बी, जून 26 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे हुई बारिश ने सिराथू तहसील क्षेत्र स्थित सयारा सर्किट हाउस के पास नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की बारिश के बाद ही पूरी सर्विस रोड तालाब में तब्दील हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।नेशनल हाईवे किनारे बसे गांवों के लोगों व इलाकाई राहगीरों को आने-जाने के लिए सर्विस लेन का निर्माण कराया गया है। इतना ही नहीं बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नाले का भी निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि हाल ही में एनएचएआई के जिम्मेदारों ने मेंटेनेंस के नाम पर नालों के ऊपर रखी सीमेंट की पटियों को हटवाकर नई पटियां लगवाई थीं। इस कार्य पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पहली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.