कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- जिस फसल से इन दिनों किसानों के घरों में कमाई आनी थी, उसी पर बारिश ने संकट खड़ा कर दिया है। यमुना की तराई में लगातार हुई भारी बारिश से सफेद कद्दू की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। फल आने के समय खेतों में पानी भरने से पौधों की बढ़वार रुक गई है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत के साथ खेती में लगी पूंजी भी डूबने की आशंका बढ़ गई है। यमुना की तराई में सफेद कद्दू किसानों की आय का प्रमुख जरिया है। किसान बीज, खाद, मजदूरी और खेत की तैयारी पर हजारों रुपये खर्च कर अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए थे। लगातार बारिश और खेतों में अधिक नमी ने फसल की बढ़वार पर असर डाला है। कई खेतों में पानी निकासी नहीं होने से पौधे कमजोर पड़ रहे हैं। किसानों के अनुसार सामान्य तौर पर इस समय तक खेतों में सफेद कद्दू के फल आने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार ...