रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के खेल स्टेडियमों की बदहाली का एक और चिंताजनक नजारा सामने आया है। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) परिसर में संचालित साझा लाइब्रेरी की स्थिति का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रांची में हुई हालिया भारी बारिश के दौरान का है, जिसमें लाइब्रेरी की छत से पानी किसी झरने की तरह नीचे गिर रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अव्यवस्था के बीच भी छात्र वहीं बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी के ऊपरी हिस्से की छत में दरारें हैं, जिन्हें पहले सिलिकॉन भरकर जोड़ने का प्रयास किया गया था। इस बारिश में वह तकनीक नाकाम साबित हुई और पानी का रिसाव शुरू हो गया। मेंटेनेंस कार्य के कारण नीचे लगी फॉल्स सीलिंग भी हटा दी ...