बिजनौर, सितम्बर 26 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के तत्वावधान में बिजनौर के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर तीसरे दिन भी भारी बारिश के बावजूद समस्त अवर एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराकर विरोध जारी रखा। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गजरौला क्षेत्र के मुख्य अभियंता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर बागड़पुर की घटना के शेष नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी का अनुरोध किया। मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि वे प्रशासन और एमडी, पश्चिमांचल के लगातार संपर्क में हैं, ताकि आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जा सके। जनपद अध्यक्ष राम अवतार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अमरोहा, मुजफ्फरनगर, मेरठ व मुरादाबाद के साथी भी आंदोलन में शामिल होंगे। इस आंदोलन को संविदा कर्मचारी संघ व प्राविधिक कर्मचारी संघ का भ...