नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घर की कई छोटी-छोटी परेशानियां भी साथ लेकर आता है। इन्हीं में से एक है दरवाजों से आने वाली चर्र-चर्र की आवाज। कई बार सुबह-सुबह या रात में दरवाजा खोलते ही इतनी तेज आवाज आती है कि पूरे घर की नींद खुल जाती है। इसका कारण अक्सर नमी, जंग, धूल या कब्जों में चिकनाई की कमी होती है। अच्छी बात यह है कि हर बार बढ़ई को बुलाने की जरूरत नहीं है। रसोई और घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय, जिनसे मानसून में भी दरवाजे बिना आवाज के आसानी से खुलेंगे और बंद होंगे।बारिश में दरवाजे से आवाज क्यों आने लगती है? मानसून में हवा में नमी के कारण दरवाजे के कब्जों पर जंग लग जाती है, साथ ही धूल और गंदगी भी कब्जों में जमा होने ल...