नई दिल्ली, जून 17 -- बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कुछ अनचाहे मेहमान भी ले आता है। इनमें सबसे ज्यादा लोगों को डराने वाला जीव है कनखजूरा। इसकी लंबी टांगें और तेजी से भागने का तरीका देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। कई बार रात में बाथरूम, रसोई या कमरे के कोनों में अचानक कनखजूरा दिख जाए, तो घबराहट होना बिल्कुल आम बात है। दरअसल, बारिश के दिनों में बाहर की मिट्टी गीली हो जाती है और नमी बढ़ने लगती है। ऐसे में कनखजूरा सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की तरफ रुख कर लेते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें और घरेलू उपाय अपनाकर आप इन्हें घर से दूर रख सकते हैं।बारिश में कनखजूरा घर में क्यों घुस आते हैं? कनखजूरा अंधेरी, ठंडी और नम जगहों को काफी पसंद करते हैं। बारिश के समय बाहर की मिट्टी गीली रहने के कारण ये...