लखनऊ, जुलाई 20 -- माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के तहत आमंत्रित अतिथि विषय विशेषज्ञों के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। निदेशालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लखनऊ मण्डल के कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विषय विशेषज्ञों के मानदेय भुगतान में हीलाहवाली कर रहे हैं।जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मण्डल के सभी छह जिलों के डीआईओएस को कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक माह की सात तारीख से पहले तक सभी अतिथि विषय विशेषज्ञों का मानदेय भुगतान अनिवार्य रूप से करा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...