मेरठ, जुलाई 12 -- मेरठ-बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (पौड़ी हाईवे) पर ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर फ्लाईओवर के पास बनाई गई सेफ्टी वॉल बारिश में कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। करीब 10 माह पहले निर्मित इस सेफ्टी वॉल के टूटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फ्लाईओवर की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाई गई सेफ्टी वॉल पहली ही बरसात का सामना नहीं कर सकी। उनका कहना है कि यदि शुरुआती बारिश में ही दीवार टूटने लगी है तो भविष्य में इसकी मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: देवल व पुट्ठी इब्राहिमपुर में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग बारिश में...