बदायूं, सितम्बर 6 -- बदायूं। लगातार हो रही बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पत्नी का इलाज जारी है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के कुंवरगांव का है। यहां के रहने वाले विनोद 45 वर्ष पुत्र हरपाल शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से उनके कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में विनोद और उनकी पत्नी छत के मलबे में दब गए। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे की सूचना मि...