कन्नौज, अगस्त 18 -- तालग्राम, संवाददाता। तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्वजन का आरोप है कि मृतक ने पक्के आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन पात्र होने के बावजूद उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जर्जर मकान में रहने की मजबूरी में उसकी जान चली गई। थाना क्षेत्र के माधौनगर गांव निवासी राम सिंह पटेल (40) पुत्र रघुवर कई वर्षों से कच्चे मकान में अकेले रह रहे थे। सोमवार रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अनगड़ा में बारिश में मिट्टी का कच्चा मकान गिरा राम सिंह मकान के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास क...