नई दिल्ली, अगस्त 2 -- बारिश का सीजन चल रहा है। तेज बारिश से कभी मौसम में ठंडापन आ जाता है तो वहीं चिपचिपी उमसभरी गर्मी बेचैन कर देती है। इस बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत होती है। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप खानपान से लेकर रहन-सहन में ये 4 तरह की गलतियों को करते हैं तो जल्दी ही बीमार हो सकते हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी, पेट में दर्द तमाम तरह की बीमारियों तेजी से पकड़ती हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक नियमों को फॉलो करने पर आपको इन सबसे बचने में मदद मिलती है। जानें बारिश में कौन सी 4 गलती हैं जिन्हें आयुर्वेद में करने से मना किया जाता है।दिन में सोना आयुर्वेद के अनुसार बारिश के दिनों में दिन में सोना नहीं चाहिए। जबकि बरसात के दिनों में अक्सर दिन में नींद आती है लेकिन आयुर्वेद में इसी काम को मना किया गया है। इसके अनुसार दिन में सोने से शरीर में कफ ...