लखनऊ, अप्रैल 8 -- मोहनलालगंज। संवाददाता आन्ध्र प्रदेश से आम लाद कर लखनऊ आ रहा ट्रक मंगलवार की भोर हो रही बरसात के चलते अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। ट्रक सवार दोनों चालक जख्मी हो गए। ट्रक चालक मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी रितिक खटिक व शिवपुरी विजयपुर निवासी अभिषेक आन्ध्र प्रदेश से आम लादकर लखनऊ गल्ला मंडी आ रहे थे। मंगलवार रात ट्रक रितिक चला रहा था। उसके मुताबिक कनकहा मोड़ के पास एक कार अचानक सामने आ गई। जिस पर उसने ट्रक बांयी तरफ मोड़ दिया। उस समय बारिश हो रही थी। इससे ट्रक अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। सूचना पर आम कारोबारी अब्दुल वहाब मौके पर पहुंचे और दूसरे वाहन से माल लदवाकर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.