हरदोई, सितम्बर 26 -- सुरसा। लखनऊ पलिया हाईवे पर बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार को तेज बारिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां निवासी अमरीश पटेल शाहजहांपुर के बंडा-पुवायां क्षेत्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। मकान निर्माण के लिए छुट्टी लेकर वह शनिवार को बाइक से घर लौट रहा था। बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास तेज बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे 100 बेड अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतव...