धनबाद, अप्रैल 27 -- धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में लगातार दूसरे दिन आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया। रविवार की शाम हुई बारिश के बावजूद आईपीएल के दीवानों का उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर ढाई बजे से ही लोगों की भीड़ गोल्फ ग्राउंड में जुटने लगी थी। बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल का रोमांच ऐसा था कि हर चौके-छक्के पर इस फैन पार्क से स्टेडियम जैसी आवाज आ रही थी। लगातार तीसरे साल धनबाद में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया है। गोल्फ ग्राउंड में बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिये माहौल ऐसा बनाया गया, मानो लोग स्टेडियम में बैठकर ही मैच देख रहे हों। यह भी पढ़ें- खेल--रिंकू सिंह के तूफान में उड़ा लखनऊ बीसीसीआई और धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए दोपहर ढाई बजे से ही प्रशंसकों की एंट्री शुरू हो गई थी। चेहरे पर अपनी पसंदीदा टीम का ...