संभल, जुलाई 20 -- संभल। मानसूनी सीजन में जहां आमतौर पर आलू के दाम बढ़ने की उम्मीद रहती है, वहीं इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जिले के करीब 70 कोल्ड स्टोरेज में 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक आलू भंडारित है, लेकिन बरसात के मौसम में भी बाजार में कीमतों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बेहतर दाम मिलने की उम्मीद में आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखा था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी बाजार भाव नहीं सुधरे। ऐसे में अब कोल्ड स्टोरेज का किराया और अन्य खर्च बढ़ने के कारण किसान आलू की निकासी कर बाजार में बिक्री करने को मजबूर हैं。

व्यापारिक स्थिति व्यापारियों के अनुसार बाजार में आलू की पर्याप्त उपलब्धता और मांग अपेक्षाकृत कम होने से कीमतों में तेजी नहीं आ पा रही है। इसका सीधा असर किसानों क...