लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। मौसम में बदलाव और बारिश के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है। सोमवार रात से गायब बिजली मंगलवार की दोपहर 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। मंगलवार को बिजली आपूर्ति बार बार बाधित रहने से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद भी लखीमपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरीबिजली की आपूर्ति में बाधा उपभोक्ताओं का कहना है कि बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, पर ग्रामीण इलाके में वह भी नहीं, जब आई तो वोल्टेज बेहद कम रहा। इसके बाद करीब एक घंटे में फिर सप्लाई बंद हो गई। लंबे समय तक बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसाय प्रभावित रहे। लोगों का आरोप है क...